भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा उत्तर प्रदेश: वरिष्ठजनों के सम्मान से समाज को मिलती है नई दिशा: केशव प्रसाद मौर्य

भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा उत्तर प्रदेश: वरिष्ठजनों के सम्मान से समाज को मिलती है नई दिशा: केशव प्रसाद मौर्य
भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा उत्तर प्रदेश:
वरिष्ठजनों के सम्मान से समाज को मिलती है नई दिशा: केशव प्रसाद मौर्य

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

रायबरेली/लखनऊ। भारतीय तैलिक साहू राठौर युवा महासभा उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में मंगलवार को सहकारिता भवन, विधानसभा मार्ग पर वरिष्ठ सेवा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया तथा संगठन की एकजुटता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे, जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अनेक गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यसभा सांसद राम नारायण साहू ने की।

महासभा के सह संयोजक प्रभात साहू चेयरमैन प्रतिनिधि महराजगंज ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मान, अवसर और सहयोग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों के अनुभव से नई पीढ़ी को प्रेरणा और सही मार्गदर्शन मिलता है। शिक्षा, संगठन और सामाजिक सेवा के माध्यम से समाज को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है। ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, भाईचारे और सेवा की भावना को नई मजबूती प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों, समाजसेवियों तथा बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। समारोह के दौरान वरिष्ठजनों का सम्मान कर उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया गया।