जयनारायण अवस्थी का 93 वर्ष की आयु में निधन अपने सरल स्वभाव, सादगीपूर्ण जीवन और उच्च संस्कारों के लिए जाने जाते थे

जयनारायण अवस्थी का 93 वर्ष की आयु में निधन  अपने सरल स्वभाव, सादगीपूर्ण जीवन और उच्च संस्कारों के लिए जाने जाते थे
जयनारायण अवस्थी का 93 वर्ष की आयु में निधन
अपने सरल स्वभाव, सादगीपूर्ण जीवन और उच्च संस्कारों के लिए जाने जाते थे

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के सारीपुर निवासी अशोक अवस्थी के पूज्य पिता जयनारायण अवस्थी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय जयनारायण अवस्थी अपने सरल स्वभाव, सादगीपूर्ण जीवन और उच्च संस्कारों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। शोक समाचार मिलते ही उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का तांता लग गया। क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को ढांढस बंधाया। सूर्यकान्त अवस्थी (राहुल) व परिजनों के अनुसार, उनका जीवन सेवा, त्याग और मानवीय मूल्यों का आदर्श उदाहरण रहा, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।