वन विभाग के दरोगा पर मारपीट व रुपये मांगने का आरोप, सीओ से शिकायत कर कार्यवाही की मांग

वन विभाग के दरोगा पर मारपीट व रुपये मांगने का आरोप, सीओ से शिकायत कर कार्यवाही की मांग

वन विभाग के दरोगा पर मारपीट व रुपये मांगने का आरोप, सीओ से शिकायत कर कार्यवाही की मांग 

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। गोंदहिया मजरे खैरा निवासी संजय सोनकर ने वन विभाग के दरोगा दिनेश गुप्ता पर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा रुपये मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने क्षेत्राधिकारी महराजगंज प्रदीप कुमार को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। संजय सोनकर के मुताबिक, पांच अक्टूबर को वह एक किसान से अपने उपयोग के लिए खरीदे गए दो सूखे आम के पेड़ काट रहा था। इसी दौरान वन विभाग के दरोगा मौके पर पहुंचे और आरोप है कि उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की गई। इसके बाद उसे रायबरेली स्थित वन विभाग के कार्यालय ले जाया गया, जहां दोपहर करीब 12 बजे से शाम पांच बजे तक बैठाए रखने का आरोप है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उसे छोड़ने के एवज में 20 हजार रुपये की मांग की गई। रुपये न देने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आए तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।