महराजगंज में राजस्थान मिष्ठान भंडार का भव्य शुभारंभ, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फीता काटकर किया
ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। कस्बे में मिठाई और नाश्ते के शौकीनों के लिए एक नया प्रतिष्ठान शुरू हो गया है। हैदरगढ़ रोड पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने राजस्थान मिष्ठान भंडार का भव्य शुभारंभ किया गया। चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रतिष्ठान के शुभारंभ को लेकर उत्साह का माहौल रहा। राजस्थान मिष्ठान भंडार में ग्राहकों को विभिन्न प्रकार की मिठाइयों के साथ ताजा एवं स्वादिष्ट नाश्ते की कई वैरायटी उपलब्ध कराने की तैयारी की गई है। यहां स्पेशल कचौरी, ढोकला, ब्रेड पकोड़ा, पोहा, जलेबी सहित अन्य नाश्ते का स्वाद भी लिया जा सकेगा। प्रतिष्ठान का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही स्थान पर मिठाई और नाश्ते की बेहतर वैरायटी उपलब्ध कराना है। प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर जितेंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान मिष्ठान भंडार में कई प्रकार की स्पेशल मिठाइयां और नाश्ते उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतिष्ठान में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वाद पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिल सके। कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने स्थित यह प्रतिष्ठान स्थानीय लोगों के लिए मिठाई और नाश्ते का नया विकल्प बनकर सामने आया है।