मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल, गांव में मचा हड़कंप

मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल, गांव में मचा हड़कंप
मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल, गांव में मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के रानी मजरे चंदापुर गांव में गुरुवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि परिवार के चेतराम, गंगाप्रसाद, भोला और फूलमती ने एकजुट होकर उनकी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। मां को बचाने के लिए जब वह अपने भाई प्रदीप के साथ मौके पर पहुंचे, तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना में दिलीप पक्ष के तीन लोग घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से चेतराम की तरफ के गंगाप्रसाद, भोला और फूलमती भी मारपीट में घायल हुए हैं। इस प्रकार दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को चोटें आई हैं।

घटना के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक अनिल भारद्वाज ने उनका उपचार किए जाने की पुष्टि की।