प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली द्वारा नई जिला कार्यकरिणी का किया गया गठन, अवधेश प्रजापति को मिली जिलाध्यक्ष की कमान

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

रायबरेली। प्रजापति समाज रायबरेली की महत्वपूर्ण बैठक राजपूत उत्सव लॉन राजघाट में आयोजित की गयी। आपको बता दें प्रजापति उत्थान महासभा रायबरेली द्वारा नई जिला कार्यकरिणी का गठन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। वहीं जिसमें सर्वसम्मति से अवधेश प्रजापति को जिलाध्यक्ष, रोहित प्रजापति को महामंत्री एवं आशीष प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट चंद्रिका प्रसाद प्रजापति एवम संस्थापक राधेश्याम प्रजापति ने किया। मंच संचालन भगवानदीन प्रजापति ने किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति, पूर्व महामंत्री देवानंद प्रजापति, पूर्व कोषाध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति, पूर्व महामंत्री बृजेश प्रजापति, समाजसेवी शिक्षक राजकुमार प्रजापति, माटी कला बोर्ड उत्तर प्रदेश के सदस्य सतीश प्रजापति, संरक्षक शिवबालक प्रजापति, ममता चक्रवर्ती, रामलखन प्रजापति, रामखेलावन प्रजापति, पूर्व उपाध्यक्ष राजभवन प्रजापति, चौधरी राजेश प्रजापति, उमेश प्रजापति, देवनाथ प्रजापति, राजाराम प्रजापति आदि सैकड़ों पुरुष एवम महिलाएं उपस्थित रहे।