अनियंत्रित डंपर से दुकानों को नुकसान, मौके पर पहुंचीं सदर विधायक अदिति सिंह

अनियंत्रित डंपर से दुकानों को नुकसान, मौके पर पहुंचीं सदर विधायक अदिति सिंह
अनियंत्रित डंपर से दुकानों को नुकसान, मौके पर पहुंचीं सदर विधायक अदिति सिंह
प्रभावित दुकानदारों से की मुलाकात, बोलीं— रायबरेली मेरा परिवार, संकट की घड़ी में व्यापारियों के साथ खड़ी हूं

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

रायबरेली अमावां। अयोध्या हाईवे पर अमावां क्षेत्र के तकिया चौराहे के पास एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से दुकानदारों की दुकानों को हुए नुकसान की दुखद सूचना मिलने पर सदर विधायक अदिति सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने मौके का निरीक्षण कर घटना से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान सदर विधायक अदिति सिंह ने प्रभावित व्यापारियों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि “रायबरेली मेरा परिवार है और संकट की इस घड़ी में मैं अपने व्यापारी भाइयों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी हूं।” उन्होंने व्यापारियों के प्रति अपना समर्थन जताते हुए भरोसा दिलाया कि इस मुश्किल समय में वह उनके साथ हैं।

विधायक के घटनास्थल पर पहुंचने और प्रभावित दुकानदारों से सीधे संवाद करने से व्यापारियों को अपनी बात रखने का अवसर मिला। घटना के बाद दुकानों को हुए नुकसान से प्रभावित दुकानदारों के बीच चिंता का माहौल है। इस मौके पर अमावां प्रधान संघ के अध्यक्ष ऋषि सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।