डीएम साहब: भूमाफियाओं ने कर रखा है सरकारी भूमि पर कब्जा, क्या चलेगा बुलडोजर? सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा, डीएम से शिकायत के बाद हल चल हुई तेज

डीएम साहब: भूमाफियाओं ने कर रखा है सरकारी भूमि पर कब्जा, क्या चलेगा बुलडोजर?   सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा, डीएम से शिकायत के बाद हल चल हुई तेज
डीएम साहब__भूमाफियाओं ने कर रखा है सरकारी भूमि पर कब्जा, क्या चलेगा बुलडोजर? 
सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं का कब्जा, डीएम से शिकायत के बाद हल चल हुई तेज

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे भूमाफिया। जहां सरकार लगातार सरकारी भूमि को खाली कराकर सुरक्षित करवा रही वहीं दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है। जिलाधिकारी से हुई शिकायत के बाद हड़कंप मच गया है और तहसील के अधिकारियों में भी हलचल तेज हो गई है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मुरैनी के पूरे जैलाल का पुरवा में सरकारी भूमि पर दबंग भूमाफियाओं का अवैध कब्जा है। गाटा संख्या 10,11,15,16,18 व 20 पर है गांव के भूमाफियाओं का कब्जा। क्षेत्र के खैरवा गांव निवासी रणविजय सिंह एडवोकेट ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर गुहार लगाई है और कार्यवाही की मांग किया है।