भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, दो घायल | तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, बाप-बेटे सहित तीन की मौत
ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
रायबरेली। भीषण सड़क हादसे में तीन की दर्दनाक मौत, दो घायल। दर्दनाक हादसे में बुलंदशहर निवासी पिता-पुत्र और एक अन्य की दर्दनाक मौत हो गई। घटना में दो अन्य घायल हैं। सभी मृतक प्रतापगढ़ में होने वाली शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। रायबरेली में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान एक घायल की और मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया। पुलिस ने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत हुई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डीह थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें बुलंदशहर निवासी 40 वर्षीय मुकेश, उनका पुत्र दिव्यांश, अलीगढ़ निवासी रामू प्रतापगढ़ सांगीपुर निवासी विष्णु ठाकुर मिश्रा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। तीनों ही सुबह नौचंदी एक्सप्रेस से रायबरेली स्टेशन पहुंचे। जिनको लेने के लिए चंदर और अभिषेक इको स्पोर्ट्स कार से रायबरेली गए थे। जहां से वे वापस प्रतापगढ़ आ रहे थे। कार अभी पावर हाउस के पास पहुंची थी कि अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बोनट दूर जाकर गिरा। रायबरेली-प्रतापगढ़ रोड पर स्थित बिजली पावर हाउस के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कोहराम मच गया। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने राहत और बचाव कार्य चलाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पिता-पुत्र सहित तीन की मौत
सूचना पाकर मौके पर पहुंची डीह थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया।