मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन: आठ माह से नहीं मिला मानदेय, आखिर कैसे चलेगा काम कौन है जिम्मेदार?

मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन: आठ माह से नहीं मिला मानदेय, आखिर कैसे चलेगा काम कौन है जिम्मेदार?
मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन: आठ माह से नहीं मिला मानदेय, आखिर कैसे चलेगा काम कौन है जिम्मेदार? 

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

 रायबरेली महराजगंज । मनरेगा कर्मियों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन। आठ माह से नहीं मिला मानदेय, आखिर कैसे चलेगा काम कौन है जिम्मेदार? मनरेगा कर्मियों ने आठ माह से मानदेय न मिलने के विरोध में शनिवार को ब्लॉक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। मनरेगा कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर यह प्रदर्शन किया गया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी राजीव त्यागी की अध्यक्षता में मनरेगा कर्मचारी, ग्राम रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक, लेखा सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कई कर्मी ब्लॉक कार्यालय में एकत्रित हुए। उन्होंने लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। वहीं कर्मियों ने बताया कि उनका मानदेय पिछले आठ माह से लंबित है, जिससे उनके सामने भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। एपीओ राजीव त्यागी ने कहा कि मनरेगा कार्यों के अतिरिक्त उन्होंने एसआईआर, क्रॉप सर्वे और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में भी योगदान दिया है, फिर भी होली जैसे पर्व पर भी उन्हें भुगतान नहीं किया गया। त्यौहार पर भुगतान न होना दुःखद और बहुत परेशानी की बात है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति के कारण सभी कर्मचारियों के सामने भुखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस मौके पर सोभित सिन्हा, सत्येन्द्र त्रिपाठी, प्रेमकुमार, पूनम यादव, अविनाश चंद्र मिश्रा, नन्हे लाल, आनंद कुमार, अनुपम पाण्डेय, सुरेश कुमार सहित दर्जनों मनरेगा कर्मचारी मौजूद रहे।