तिरंगा यात्रा: बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बदौलत ही देश को आजादी मिली, उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है: प्रभात साहू

तिरंगा यात्रा: बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बदौलत ही देश को आजादी मिली, उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है: प्रभात साहू

►ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

तिरंगा यात्रा: बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बदौलत ही देश को आजादी मिली, उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है: प्रभात साहू 

►जागरण टाइम्स न्यूज़ नेटवर्क

महराजगंज रायबरेली। 
पूर्व जिला पंचायत सदस्य व चेयरमैन पति प्रभात साहू व सभासदों के नेतृत्व में नगर पंचायत द्वारा तिरंगा यात्रा कस्बे में निकाली गई। बताते चलें तिरंगा यात्रा के दौरान नगर पंचायत कर्मियों द्वारा व्यापारियों एवं आम जनमानस को तिरंगा झंडा भेंट किया गया।
इस दौरान प्रभात साहू ने कहा कि जब हमारे आजादी के दीवाने जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब उनके हाथ में तिरंगा होता था। आज उनके बलिदानों और स्वतंत्रता सेनानियों के बदौलत ही देश को आजादी मिली है आज उसी जज्बे को जगाने की दोबारा जरूरत है जिसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। 
​​​​​तिरंगा यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, सभासद अंकुर गुप्ता, विनीत वैश्य, रामकुमार यादव, सतीश कुशमेष, पीयूष साहू, कौशर कुरैशी, एमडी पासी, वरिष्ठ लिपिक रामचंद, जमुना प्रसाद, भारत लाल, धर्मेंद्र वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।