भाजपा नेता प्रभात साहू के नेतृत्व में कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा

भाजपा नेता प्रभात साहू के नेतृत्व में कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा
भाजपा नेता प्रभात साहू के नेतृत्व में कस्बे में निकाली गई तिरंगा यात्रा

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। बृहस्पतिवार को कस्बा में निकाली गई तिरंगा यात्रा। भाजपा नेता चेयरमैन प्रतिनिधि व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू की अगुवाई में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा में इस दौरान भाजपाइयों एवं प्रबुद्धजनों ने भारत माता की जय व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। चंदापुर चौराहे से शुरू हुई यात्रा रामजानकी मंदिर पर समाप्त हुई। वहीं प्रभात साहू ने बताया की आपरेशन सिंदूर के जरिये पुरे विश्व ने भारत की बढ़ती ताकत को देखा जो की प्रधानमंत्री मोदी द्वारा स्वदेशी तहनीकी से जल थल व वायु सेना को मजबूती प्रदान की गयी। जवानो की हौसला अफजाई एवं समर्थन के लिए कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इस मौके पर भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, शिवम मिश्रा, विवेक पांडेय, मनीष सिंह, भोलू सिंह, अवधेश मिश्रा, सूर्य प्रकाश वर्मा अन्य लोग मौजूद रहे।