महराजगंज में न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की भव्य लॉन्चिंग, किसानों को दी गई आधुनिक तकनीक की जानकारी
ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। कस्बे के हैदरगढ़ रोड स्थित महावीर स्टडी स्टेट स्कूल के बगल में अवन्तिका ट्रैक्टर्स पर न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की भव्य लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, ग्राहकों और क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान अवन्तिका ट्रैक्टर्स के डीलर शक्ति सिंह एवं अमन चौरसिया ने आए हुए सभी किसानों और अतिथियों का स्वागत किया।
डीलर शक्ति सिंह ने किसानों को न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर की आधुनिक तकनीक, बेहतर माइलेज, मजबूत इंजन क्षमता और खेती में उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधुनिक कृषि यंत्र किसानों की मेहनत को कम करने के साथ उत्पादन बढ़ाने में भी सहायक साबित हो रहे हैं। इस अवसर पर किसानों को ट्रैक्टर की विशेषताओं को भी दिखाया गया, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने ट्रैक्टर की तकनीकी खूबियों की सराहना की। इस मौके पर सर्विस हेड केपी सिंह, विजय पाल यादव (CNH), मैनेजर चंद्र किशोर, पूजा सिंह (सेल्स कंप्यूटर ऑपरेटर), महेन्द्र सिंह, आशीष, हर्ष, राम अभिलाख यादव, राम दास यादव, सेल्समैन मनीष, राम केवल पाल, जय सिंह, सुरेश, आलोक, आशुतोष सिंह, स्मार्ट सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।