महराजगंज में ‘शिवाय इंटरप्राइजेज एंड हार्डवेयर’ का शुभारंभ, उचित दरों पर मिलेगी निर्माण सामग्री

महराजगंज में ‘शिवाय इंटरप्राइजेज एंड हार्डवेयर’ का शुभारंभ, उचित दरों पर मिलेगी निर्माण सामग्री
महराजगंज में ‘शिवाय इंटरप्राइजेज एंड हार्डवेयर’ का शुभारंभ, उचित दरों पर मिलेगी निर्माण सामग्री

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के लोगों को निर्माण सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बछरावां रोड स्थित रमना तिराहा के पास ‘शिवाय इंटरप्राइजेज एंड हार्डवेयर’ का शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को भवन निर्माण एवं गृह सज्जा से संबंधित सामान उचित दरों पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। प्रतिष्ठान पर सभी प्रकार की टाइल्स महराजगंज में प्रतिस्पर्धी एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अलावा कलर पेंट, वॉल पुट्टी, पी.ओ.पी., प्लास्टिक पेंट, व्हाइट सीमेंट, पानी की टंकी, किचेन एवं बाथरूम फिटिंग्स सहित हार्डवेयर से संबंधित विभिन्न प्रकार का सामान ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। प्रतिष्ठान के संचालक सत्यनारायण मौर्य ने बताया कि ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिष्ठान सदैव तत्पर रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए कहा कि निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक सामग्री अब एक ही छत के नीचे आसानी से उपलब्ध कराई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए ग्राहक 9005828229 एवं 9737414383 पर संपर्क कर सकते हैं।