पंचायत चुनाव टलने की आशंका के बीच ग्राम प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। पंचायत चुनाव टलने की चर्चाओं के बीच क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने अपना कार्यकाल बढ़ाए जाने की मांग तेज कर दी है। प्रधानों का कहना है कि यदि चुनाव समय पर नहीं होते और गांवों में प्रशासनिक व्यवस्था लागू की जाती है, तो विकास कार्य प्रभावित हो सकते हैं। वहीं प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह उर्फ दद्दू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान तहसील पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। प्रधानों ने मांग की कि चुनाव में देरी होने की स्थिति में वर्तमान ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए, ताकि गांवों में विकास कार्य बाधित न हों और प्रशासनिक संकट उत्पन्न न हो। प्रधानों का कहना है कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को हटाकर प्रशासनिक व्यवस्था लागू करना ग्रामीण विकास के लिए उचित नहीं होगा। उन्होंने सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की। 26 मई को समाप्त हो रहा कार्यकाल जिसको लेकर सक्रिय हुए प्रधानों ने नारेबाजी करते हुए सौंपा ज्ञापन। इस मौके पर प्रधान उमेश कुमार उर्फ कुन्नू, अत्रिकांत द्विवेदी, रणविजय सिंह, डब्बू सिंह, सुनील मौर्य, जुगुन तिवारी, रमेश मौर्य सहित अन्य प्रधान व प्रधान प्रतिनिधि मौजूद रहे।