436 श्रमिकों के खाते में विभिन्न योजनाओं की रूo 2,22,51,054 धनराशि भेजी गई
ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
रायबरेली। सहायक श्रमायुक्त आर०एल० स्वर्णकार ने बताया है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के दिशा निर्देशन एवं कुशल मार्गदर्शन में आज "उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड" द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के हितार्थ विभिन्न योजनाएं संचालित "कन्या विवाह सहायता योजना" के अन्तर्गत 98 लाभार्थी श्रमिकों के खाते मे रू 53,90,000/-, "मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना" के 332 लाभार्थी श्रमिकों के खाते मे रू० 1,67,38,554/-, "संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना" के अन्तर्गत 02 लाभार्थी श्रमिकों के खाते मे रू० 22,500/-, तथा निर्माण कामगार अन्त्येष्टि सहायता योजना" के अन्तर्गत 04 पंजीकृत मृतक श्रमिकों के अश्रितों के खाते में रू0 1,00,000/- प्रेषित की गयी।