दहेज हत्या की घटना के वांछित चार अभियुक्तों को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज हत्या की घटना के वांछित चार अभियुक्तों को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति

दहेज हत्या की घटना के वांछित चार अभियुक्तों को महराजगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

महराजगंज रायबरेली। दहेज हत्या की घटना के वांछित चार  अभियुक्तों को महराजगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बतातें चलें पुलिस द्वारा धारा 304बी, 498ए व धारा 3/4 डीपी एक्ट के वांछित अभियुक्तगण मोo मुस्तकीम निवासी नया पुरवा मजरे चंदापुर, दिलशाद निवासी नया पुरवा मजरे चंदापुर, रिजवाना निवासी शमरहदा, रुकशाना बानो निवासी मुस्तफा नगर गुलाब रोड किला बाजार को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। उपनिरीक्षक राम फल मिश्रा सहित अन्य पुलिस कर्मियों द्वारा अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।