ज्येष्ठ के प्रथम मंगल पर महावीरन हनुमान मंदिर में भव्य भंडारा
ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। ज्येष्ठ माह के प्रथम मंगल के पावन अवसर पर क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव स्थित महावीरन हनुमान मंदिर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया गया, जिसके उपरांत हवन-पूजन संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा और जय श्री राम व बजरंगबली की जय के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। कार्यक्रम में उमा शंकर वर्मा, विशाल वर्मा, राम किशोर गुप्ता, संभू नारायण अवस्थी, रमेश गुप्ता, हरि मोहन प्रजापति, प्राशु मौर्य, राजेंद्र गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।