कड़ाके की ठण्ड में कंबल पाकर मिली राहत, जन्मदिन पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने सेंकड़ों कंबलों का किया वितरण
ब्यूरो रिपोर्टः राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। जन्मदिन के अवसर पर ओमप्रकाश सिंह उर्फ भोलू सिंह निवासी मऊ ने सेंकड़ों कम्बलों का वितरण किया। बतातें चलें क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलू सिंह ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर 200 कंबल गरीबों, दिव्यांगों व विधवा महिलाओं को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोग काफी खुश नजर आए। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने व ठिठुर रहे हैं। लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहता हूं। क्षेत्र पंचायत सदस्य भोलू सिंह उर्फ ओम प्रकाश सिंह द्वारा गांव के गरीबों व असहयों का चयन कर सूची बनाई गई थी। उन लोगों को अपने आवास पर बुलाकर मंगलवार दोपहर को क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कंबल वितरित किया उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा पुण्य का काम है। गर्म कपड़े के अभाव में असहाय व गरीब परेशान है। उन्हें राहत प्रदान करने के लिए कंबल दिया गया है। कंबल पाकर क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली हैं। इस मौके पर भुल्लर सिंह, अजीत सिंह, सोनू शुक्ला, लवलेश पांडे, राजेश सिंह, सुजीत सिंह, श्याम भवन सिंह, मनोज पांडे, संतबक्स सिंह, रामफेर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।