ईंट के विवाद में दबंगों ने महिला सहित दो पर किया हमला, लगी गंभीर चोट, मुकदमा दर्ज

ईंट के विवाद में दबंगों ने महिला सहित दो पर किया हमला, लगी गंभीर चोट, मुकदमा दर्ज

►ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

ईंट के विवाद में दबंगों ने महिला सहित दो पर किया हमला, लगी गंभीर चोट, मुकदमा दर्ज

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

महराजगंज रायबरेली। ईंट के विवाद में दबंगों ने महिला सहित दो पर किया  हमला लगी गंभीर चोट। बताते चलें गायत्री पत्नी राम लल्लन निवासी ग्राम मुरैनी ने देवी प्रसाद गोस्वामी, सूरज गोस्वामी, राम विलास निवासी मुरैनी  व एक अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। दी गई तहरीर के अनुसार गायत्री अपनी पुत्री व नान्हू के साथ घर बगल में रखे ईंट को अपने घर ले जा रही थी तभी विपक्षीगणों द्वारा गाली गलौज देते हुए ईंट ले जाने से मना किया। उसके बाद दबंगों ने ताबड़तोड़ हमला बोल दिया लाठी डंडो से मारने लगे और घर में घुसकर भी जमकर पीटा जिसमें प्रार्थिनी गायत्री की पुत्री और पति को भी जमकर पीट दिया। दबंगों ने गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। वहीं तीनों को गंभीर चोटें लगी है जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है।