Crime news: अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्तो को चंदापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Crime news: अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्तो को चंदापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Crime news: अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्तो को चंदापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

रायबरेली महराजगंज। अवैध वसूली करने वाले दो अभियुक्तो को चंदापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल। थाना चन्दापुर पुलिस टीम द्वारा अवैध वसूली करने वाले 02 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है। चन्दापुर चौराहे पर ऑटो-रिक्शा चालकों से अवैध वसूली किये जाने के मामले में सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद चंदापुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए वादी इश्तियाक पुत्र अली हसन की तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तगण गोविंद कुमार उर्फ गोविंदा पुत्र शीतला प्रसाद निवासी वार्ड सं 1 गांधी नगर थाना महराजगंज, शैलेंद्र सिंह पुत्र रामबहादुर सिंह निवासी पूरे सधई मजरे अतरेहटा थाना महराजगंज को अवैध वसूली के 3700 रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को उनि रवि पंवार, आ देवेन्द्र कुमार, होoगाo रुद्रनारायन
थाना चन्दापुर ने गिरफ्तार किया।