कीचड़ व जल भराव से आने जाने में हो रही भारी समस्या
रिपोर्ट: धीरेन्द्र सिंह
महराजगंज रायबरेली। पानी और कीचड़ भरा रहने से स्थानीय लोगों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना। क़स्बा के आजाद नगर वार्ड नंबर एक के कई लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कीचड़ व जल भराव से आने जाने में भारी समस्या हो रही है। कई बार सभासद से शिकायत भी की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।