महराजगंज में न्यू हॉलैंड के अवंतिका ट्रैक्टर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ | अब क्षेत्रीय किसानों को आधुनिक ट्रैक्टर खरीदने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर: शक्ति सिंह

महराजगंज में न्यू हॉलैंड के अवंतिका ट्रैक्टर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ  |  अब क्षेत्रीय किसानों को आधुनिक ट्रैक्टर खरीदने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर: शक्ति सिंह
महराजगंज में न्यू हॉलैंड के अवंतिका ट्रैक्टर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ
अब क्षेत्रीय किसानों को आधुनिक ट्रैक्टर खरीदने के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर: शक्ति सिंह 

ब्यूरो रिपोर्ट : राजन प्रजापति 

महराजगंज रायबरेली। क्षेत्र के किसानों के लिए मंगलवार का दिन खास रहा, जब कस्बे में न्यू हॉलैंड कंपनी के अधिकृत अवंतिका ट्रैक्टर्स शोरूम का भव्य शुभारंभ विधि-विधान एवं हवन-पूजन के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में किसान, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। शोरूम खुलने से अब क्षेत्रीय किसानों को आधुनिक तकनीक से लैस ट्रैक्टर खरीदने के लिए दूर-दराज शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। यहां किसानों को न्यू हॉलैंड कंपनी के उन्नत फीचर्स एवं नई तकनीक वाले ट्रैक्टर एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे। शोरूम के प्रोपराइटर ने बताया कि न्यू हॉलैंड के ट्रैक्टर मजबूती, बेहतर माइलेज एवं उत्कृष्ट कार्यक्षमता के लिए जाने जाते हैं। ये ट्रैक्टर खेती-किसानी के साथ-साथ अन्य भारी कार्यों में भी किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होंगे। उद्घाटन समारोह में उपस्थित किसानों एवं गणमान्य लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के आधुनिक शोरूम की स्थापना से किसानों का समय और धन दोनों की बचत होगी। साथ ही आधुनिक कृषि उपकरणों की उपलब्धता से खेती कार्य और अधिक आसान एवं प्रभावी बन सकेगा। वहीं शोरूम के  प्रोपराइटर शक्ति सिंह एवं अमन चौरसिया ने आगंतुकों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य किसानों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को गांव-गांव तक पहुंचाना है, जिससे किसान आर्थिक रूप से और अधिक मजबूत बन सकें। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं किसान मौजूद रहे।