रायबरेली: मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही: फूल झाड़ू से बना रहे थे नकली जीरा, ADM प्रशासन ने लगाया डेढ़ करोड़ का जुर्माना | महराजगंज के 9 व्यापारी कर रहे थे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

रायबरेली: मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही: फूल झाड़ू से बना रहे थे नकली जीरा, ADM प्रशासन ने लगाया डेढ़ करोड़ का जुर्माना | महराजगंज के 9 व्यापारी कर रहे थे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही: फूल झाड़ू से बना रहे थे नकली जीरा, ADM प्रशासन ने लगाया डेढ़ करोड़ का जुर्माना
महराजगंज के 9 व्यापारी कर रहे थे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

रायबरेली। 2019 को महराजगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि कस्बे के कुछ व्यापारी जीरे में फूल झाड़ू के बीज मिलाकर उसकी ट्रेडिंग नोएडा, राजस्थान और गुजरात में कर रहे हैं।
स्थानीय पुलिस ने खाद्य विभाग के साथ मिलकर कस्बे के आधा दर्जन से अधिक व्यापारियों के यहां छापेमारी की गई।
वहीं व्यापारी सत्येन्द्र केसरवानी, दिनेश कुमार उर्फ भल्लु, पंकज ठठेर, कमलेश कुमार, राजेंद्र प्रसाद बारी, फुल चंद साहू, प्रशान्त साहू, पवन गुप्ता और अमित प्रकाश वर्मा के यहां भारी मात्रा में झाड़ू के बीज मिले। इन सभी व्यापरियों पर कई लाखों में जुर्माना किया गया। 
सभी 9 व्यापारियों के यहां हुई छापेमारी में बड़ी संख्या में फूल झाड़ू के बीज मिले थे खाद्य विभाग ने मामले को ADM कोर्ट में चलाया था जहां व्यापारियों पर डेढ़ करोड़ का जुर्माना लगाया गया।
एडीएम प्रशासन अमित कुमार ने नौ मिलावटखोरों पर डेढ़ करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है यह लोग जीरे में फूल झाड़ू का झाड़न मिलाकर बेचते थे। 
महराजगंज के व्यापारी कर रहे थे लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ हो गई बड़ी कार्यवाही के बाद हड़कंप मच गया।