Crime news: रिश्तेदारी से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म, आखिर क्या है सच्चाई जाँच में जुटी पुलिस?

Crime news: रिश्तेदारी से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म, आखिर क्या है सच्चाई जाँच में जुटी पुलिस?
Crime news: रिश्तेदारी से घर लौट रही महिला से दुष्कर्म, आखिर क्या है सच्चाई जाँच में जुटी पुलिस?

ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

महराजगंज रायबरेली। महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में कितनी है सच्चाई जाँच में जुटी पुलिस। रिस्तेदारी से लौट रही महिला के साथ दुष्कर्म किया गया एक ऐसी शिकायत थाने व सीओ महराजगंज से की गई है। पुलिस का कहना है कि रंजिश में महिला की तरफ से आरोप लगाए जा रहे हैं। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी में पत्नी संग रिश्तेदारी में गए थे। दी गई तहरीर के अनुसार आरोप लगाया गया की चार-पांच लोगों ने उन्हें रोक लिया। पत्नी को शराब पिलाई और सामूहिक दुष्कर्म किया। रातभर उनकी पत्नी पुल के पास पड़ी रही। सुबह घटना की जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचकर पत्नी को सीएचसी महराजगंज में भर्ती कराया। महराजगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि सीओ महराजगंज घटना की जांच कर रहे हैं। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। फिर हाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है आखिर क्या है पूरा मामला जाँच के बाद साफ होगा। पुलिस मामले की गहनता से जाँच पड़ताल कर रही है।