रायबरेली: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कन्या भोज का भी आयोजन किया गया

रायबरेली: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कन्या भोज का भी आयोजन किया गया

►ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति

रायबरेली: न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कन्या भोज का भी आयोजन किया गया

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

महराजगंज रायबरेली। शनिवार को न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में दशहरे का अवकाश 2 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक घोषित किया गया। वहीं अवकाश आरंभ की पूर्व संध्या पर नवरात्रि के उपलक्ष्य में कन्या-भोज तथा बुराई पर अच्छाई की विजय स्वरूप  'दशहरा' पर्व बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा देवी मां दुर्गा जी की पूजा अर्चना के साथ किया गया तत्पश्चात कन्या भोज का आयोजन किया गया साथ ही कन्याओं को उपहार भी दिया गया तथा विद्यालय के नौनिहालों को मिष्ठान भी वितरित किया गया। बच्चों के द्वारा मां दुर्गा की वेशभूषा में नौ रूपों को विभिन्न झांकियों के माध्यम से दर्शाया गया जो की बहुत ही मनमोहक लग रहा था, ऐसा प्रतीत हो रहा था कि साक्षात मां दुर्गा अपने नौ रूपों में विद्यमान हैं।

तत्पश्चात रावण दहन राम के वनवासी वेश में बच्चे द्वारा किया गया राम, लक्ष्मण, सीता तथा हनुमान के वनवासी वेश में बच्चे बहुत ही प्यारे लग रहे थे साथ ही रावण की वेश में बच्चे का प्रदर्शन अच्छा था तथा बच्चों के द्वारा विभिन्न नाट्य कार्यक्रम भी किए गए और कार्यक्रम का समापन रावण दहन से हुआ।

विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने उद्बोधन में बच्चों को दशहरा व विजयादशमी की जानकारी दी जिसमें उन्होंने बताया कि दशहरा हिंदुओं का एक प्रमुख त्यौहार है इसी दिन अन्याय पर न्याय की जीत, असत्य पर सत्य की विजय, और अनाचार पर सदाचार की जीत हुई थी। भगवान राम ने इसी दिन दस सिर वाले  रावण का वध किया था जिससे बुराई पर अच्छाई की जीत हुई थी इसी वजह से इसे दशहरे के रुप में मनाते हैं। इसी दिन देवी दुर्गा ने दुष्ट राक्षस महिषासुर पर विजय प्राप्त की थी इसीलिए इसे  विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है, इससे हमें यह संदेश मिलता है कि बुराई कितनी भी प्रबल क्यों ना हो जीत हमेशा सच्चाई की ही होती है इसीलिए हमेशा हमें सत्य का मार्ग ही चुनना चाहिए साथ ही उन्होंने दशहरे पर्व की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भूपेंद्र शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, बीरेंद्र कुमार, हरिवेश कुमार, सुनीता तिवारी, मंजिली अवस्थी, रीना चौरसिया, प्रिया तिवारी, एकता श्रीवास्तव आदि तथा छात्र आलोक, वेदांश, समर, अदिति, प्रख्या, आशुतोष त्रिपाठी उपस्थित रहे।