बुजुर्ग पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, उपजिलाधिकारी ने महिला की सुनी फरियाद
ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। बुजुर्ग पीड़ित महिला को धरातल पर नहीं मिल रहा था न्याय तो उपजिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार। चिलचिलाती धुप में बुजुर्ग महिला एक शिकायती पत्र लेकर उपजिलाधिकारी महराजगंज सचिन यादव के पास पहुंची जहां पर उनकी फरियाद सुनी गई और निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। महराजगंज तहसील क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के पुश्तैनी मकान के मुख्य द्वार के सामने दीवार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे मोती पासी मजरे ज्यौना गांव की राजकुमारी ने उपजिलाधिकारी सचिन यादव के सामने पेश होकर लिखित शिकायत किया है। वहीं राजकुमारी ने बताया कि गांव के कई लोग उनके घर के दरवाजे के सामने दीवार बना रहे हैं। इस दीवार से उनका मुख्य द्वार बंद हो जाएगा और घर में आना-जाना मुश्किल हो जाएगा। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने लेखपाल राजेंद्र भारती पर विपक्षियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। सम्बंधित मामले में ज़ब उपजिलाधिकारी सचिन यादव से बात की गई तो बताया राजस्व टीम की जांच तक निर्माण कार्य रोकने का आदेश दिया गया है। उसके बाद भी लगातार आरोपी निर्माण कार्य कर रहे है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया ज़ब वह विरोध करती है तो उसके साथ आरोपी विवाद करने पर उतारू हो जाते है। पीड़ित महिला ने उपजिलाधिकारी व पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से मांग की है कि उनके घर के रास्ते को अवरुद्ध करने वाले अवैध निर्माण को रोका जाए।