लामी घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, ग्रामीण बोले- रणविजय सिंह को फंसाया गया
ब्यूरो रिपोर्ट: राजन प्रजापति
महराजगंज रायबरेली। चंदापुर थाना क्षेत्र के लामी घटना को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, एडवोकेट रणविजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि को फंसाने का आरोप। ग्रामीणों ने जमकर किया नारेबाजी। बीते दिनों लामी में जमीनी विवाद को लेकर एक अप्रिय घटना हो गई जिसमे एक महिला की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए। लामी घटना पर महराजगंज के मुरैनी गांव में भड़का आक्रोश, ग्रामीण बोले- 'रणविजय सिंह को फंसाया गया'। वहीं प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह के समर्थन में उतरे मुरैनी के ग्रामीण, 'न्याय न मिलने पर बड़े आंदोलन' की दी चेतावनी। 'सीसीटीवी में 2 बजे तक दुकान पर थे प्रधान', लामी घटना को लेकर मुरैनी ग्रामीणों का दावा है। महराजगंज के मुरैनी गांव में ग्रामीणों ने भरी हुंकार, न्याय की उठी मांग।
महराजगंज के मुरैनी गांव के प्रधान प्रतिनिधि रणविजय सिंह एडवोकेट की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। चंदापुर पुलिस ने 6 जुलाई 2025 को लामी चौराहा पर हुई एक घटना के संबंध में रणविजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रणविजय सिंह के पिता रणबहादुर सिंह ने दावा किया कि घटना के दिन उनका पुत्र उनके साथ था और सबूत के तौर पर सीसीटीवी CCTV में कैद है जो कि वह घटना में शामिल नहीं था। बड़े भाई करण सिंह ने बताया कि घटना के समय रणविजय सिंह खेरवा गांव के पास स्थित उनकी ट्रेडर्स की दुकान पर था। पीड़ित परिवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रायबरेली पुलिस, मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश पुलिस को टैग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रधान प्रतिनिधि को जेल से रिहा नहीं किया जाता और निर्दोष साबित नहीं किया जाता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन और जन आंदोलन जारी रहेगा। धरने में आश बहादुर सिंह, ब्रजेश कुमार पांडेय, सुशील मिश्रा, राकेश सिंह, बब्लू सिंह, राजकुमार सिंह, चंदन सिंह, रोहित शुक्ला, दीपू पासी, प्रधान धर्मेश पासी, आदित्य, आर्यन सिंह, पप्पू पासी, अमित सिंह, अंकित पांडेय और शिवमोहन सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।