UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण की वोटिंग जारी (37 जिलों में आज मतदान) निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजन प्रजापति

जागरण टाइम्स न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 मंडलों के 37 जिलों में आज मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू हो गया है जो शाम 6 बजे तक जारी रहेगा।

राज्य में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषद और 276 नगर पंचायतों समेत 480 शहरी स्थानीय निकायों के लिए सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे हैं।

 पहले चरण का मतदान 4 मई को यानी आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा और मतगणना 13 मई को होगी।